अभियान के दौरान 3 लाख 63 हजार स्क्रीनिंग में 326 टीबी रोगी मिले
सीवान, जुलाई 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में संचालित विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 3 लाख 63 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस दौरान 326 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई है, इनका स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में नियमित इलाज शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर इन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
अभियान की अवधि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में यह विशेष अभियान 3 जुलाई से 14 अगस्त तक चलाया जा रहा है। अभियान के लिए जिले को 3 लाख 43 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन विभाग ने लक्ष्य से अधिक 3 लाख 63 हजार लोगों की स्क्रीनिंग कर उपलब्धि हासिल की है। शेष दिनों में भी स्क्रीनिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.