गाजीपुर, जून 17 -- सैदपुर। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 बाइक चालकों का चालान किया गया। पुलिस टीम ने सैदपुर को चंदौली जनपद से जोड़ने वाले रामकरन सेतु गंगा पुल पर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, आवश्यक दस्तावेज न रखने, नंबर प्लेट में अनियमितता तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाल अनिल सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट पहनना, आवश्यक दस्तावेज साथ रखना और निर्धारित गति सीमा का पालन करना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी क...