अयोध्या, मई 18 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले में 30200 मरीजों का निक्षय पोर्टल पर एनरोलमेंट किया गया। 29500 मरीजों का एक्सरे व 5340 मरीजों का ट्रू नाट टेस्ट किया गया। एक्सरे व बलगम की जांच के बाद लक्षण युक्त 1030 नए रोगी मिले। सभी का इलाज शुरु कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संदीप शुक्ला ने बताया कि इस दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु, बीएमआई 18.5 से कम, मधुमेह के रोगी, धूम्रपान तथा नशा करने वालों का प्राथमिकता के आधार पर एक्सरे एवं बलगम की जांच किया गया। जिन्हें दो सप्ताह से अधिक की खांसी आयी रही थी। उनकी जांच हुई।----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...