अभियान के दौरान तीन अवैध शराब चुलाई भट्ठियों को किया गया नष्ट
सराईकेला, जून 17 -- सरायकेला/चांडिल। जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक क्षतिज मिंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे सतत छापामारी अभियान के तहत मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब ठिकानों पर कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को नीमडीह थाना क्षेत्र के ग्राम-बेड़ेदा और केंदडीह में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने इन गांवों में विशेष छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने सक्रिय रूप से चल रही तीन अवैध चुलाई भट्ठियों का पता लगाया और उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- 101.350 लीटर शराब बरामद, 3 गिरफ्तार इसके साथ ही, शराब बनाने के लिए रखे गए लगभग 500 किलोग्राम जावा मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.