अभियान के दौरान काटा 3.42 लाख का जुर्माना
गाजीपुर, जून 23 -- मरदह। बिरनो टोल प्लाजा पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ धनवीर यादव के नेतृत्व में कुल आठ टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट के विरुद्ध अभियान चलाया गया। कुल 135 वाहनों का चालान काटा गया। एक वाहन का चालक नशे की हालत में था। नौ वाहनों का प्रेशर हॉर्न, 65 चालान नम्बर प्लेट के तहत काटा गया। कुल 3.42 लाख का जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 231 वाहनों का चालान,16.88 लाख जुर्माना यह भी पढ़ें- नोंची काली फिल्में, उतारे हूटर, प्रेशर हॉर्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.