अभियान के तहत 500 पौधे लगाए
नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने सीआरसी ग्रुप के साथ पौधारोपण अभियान चलाया और पांच सौ से अधिक पौधे रोपे। इस अभियान के तहत कंपनी ने 4 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है, पहले चरण में 500 पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी प्रवीण कुमार, रीजनल ऑफिसर (नोएडा) रितेश तिवारी और असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर किशन सिंह ने भी पौधे लगाये। अधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.