बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। जिले में आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान में 37 वाहन चालान व सात वाहनों को विभिन्न थानों में बंद किया गया। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार ने बताया कि संभागीय परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त रूप से एक अभियान तहत वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों में कमी पाए जाने पर 37 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सात वाहन अवैध रूप से संचालित होने पर उन पर सीज की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जो वाहन स्वामी अपने वाहन का टैक्स नहीं जमा किए है। बिना टैक्स जमा किए वाहन संचालित किया जाता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान 16 मार्च तक चलाया जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील किया है कि वाहनों पर बकाया टैक्स जमा कराने के बाद ...