लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- पलियाकलां। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में चल रहे विशेष अभियान 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' के तहत शनिवार को वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाहिनी मुख्यालय पर तैनात बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यवाहक कमांडेंट एवं उप-कमांडेंट विजयेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित वॉलीबॉल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, जोश और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रत्येक अंक के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में जवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता, सामूहिक प्रयास और आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पांच किमी साइकिल रैली के साथ खेल दिवस का समापन इस दौरान उपस्थित बल कार्मिकों ने खिलाड़...