गोड्डा, अगस्त 15 -- मेहरमा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बच्चों के बीच तिरंगा वितरित कर उन्हें अपने-अपने घरों में लगाने को प्रेरित किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री मिश्र ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक गांव कसबा स्थित भागवत झा आजाद प्लस टू उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के बच्चों से मिलकर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता एवं गरिमा को समझाते हुए इसे अपने घरों में लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। कहा कि यह मात्र एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की शान है। इसकी गरिमा की रक्षा हेतु हमारे वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। ऐसे में इसे अपने दिलों में तो रखना ही है, राष्ट्रीय पर्व पर घरों पर भी लगाना है। यह हमारे राष्ट्र प्रेम को और प्रगाढ़ करेगा। अभियान में उनके साथ अनूप कुमार मिश्र, आशीष ठाकुर, राहुल कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.