गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर। एम्स में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आरएचटीसी शिवपुर एवं राजकीय विद्यालय शिवपुर में जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों एवं नर्सिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे के उचित निस्तारण तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संकाय सदस्यों एवं नर्सिंग स्टाफ ने हाथ धोने की सही विधि, संक्रमण से बचाव तथा स्वच्छ परिवेश के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने एवं स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.