अभियान के तहत घर-घर दस्तक देंगे भाजपाई
अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पांच जून से 21 जून तक 12 साल विश्वास, विकास व जनकल्याण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न जनसंवाद, संपर्क और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि पांच जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की जाएगी, जो लगातार चलाया जाएगा। इसके अलावा जनकल्याण शिविरों का आयोजन कर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मोदी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ विकसित भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.