उन्नाव, अप्रैल 22 -- पुरवा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बीसीपीएम इसहाक अली ने छेत्र के गांव सुम्हारी, ऊंचगांव किला, कसरौर गांव में जाकर आशाओं के साथ भ्रमण कर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को संचारी रोग के बारे में लोगों को जागरुक भी किया। साथ ही साथ उन्होंने बुखार, क्षय रोग, सर्दी जुकाम, फाइलेरिया कालाजर, कुपोषित लाभार्थियों की सूची बनाकर ई कवच पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- गेट्स फाउंडेशन टीम ने फाइलेरिया-कालाजार उन्मूलन की जमीनी हकीकत परखी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...