अभियान की खबर
आजमगढ़, जुलाई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के वरिष्ठ शिक्षक नेता सत्यपाल सिंह और प्रदेश मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में शनिवार को दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस और जेडी से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। सत्यपाल सिंह और शैलेश राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष जनपद एवं मंडल स्तर की शिक्षक की समस्याओं को रखते हुए 25 सूत्रीय मांगपत्र पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि 28 जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान शिक्षकों की लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एक दिवसीय धरने की सफलता को लेकर बनाई रूपरेखा इस मौके पर देवेद्र प्रताप सिंह, डीएन पांडेय, अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.