अभियान का लक्ष्य पूरा, लेकिन, जारी रहेगा एचपीवी टीकाकरण
मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 14 साल की किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण का जो अभियान 28 फरवरी से शुरू किया गया है मुरादाबाद में उसका निर्धारित लक्ष्य पूरा हो गया है। मुरादाबाद में निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक किशोरियों को एचपीवी टीका लग जाने की उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.संजीव बेलवाल का कहना है कि यदि कुछ किशोरियां किन्हीं कारणों से अब तक यह टीका नहीं लगवा सकी हैं तो उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं। जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है उनमें से किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वह एचपीवी का टीका लगवा सकती हैं। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण में मुरादाबाद यूपी में अव्वल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.