अल्मोड़ा, मार्च 14 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यवाहक ब्लाक प्रमुख दिगम्बर सिंह ने एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ किया। यह वैक्सीन 14 से 15 आयु वर्ग की बालिकाओं को लगनी है। जो सीएचसी में अगामी तीन माह तक लगायी जाएगी। वैक्सीन लगाने के लिए आधार कार्ड व आधार लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है। यहां प्रभारी डॉ अमजद खान, डॉ मेघा टम्टा, डॉ शुभम,जयंती जोशी, दीपा मावड़ी, कविता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...