महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला क्षय रोग विभाग टीबी मरीजों को स्वस्थ करने में उपलब्धि हासिल की है। अभियान के तहत 125 गांवों को टीबी मुक्त किया है। इनमें सबसे अधिक नौतनवां और घुघली ब्लाक के गांव शामिल हैं। अन्य गांवों को विभाग टीबी मुक्त करने की कोशिश तेज हो गई है।34 लाख आबादी वाले जिले में 882 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में 1244 गांव हैं। इन गांवों में करीब चार हजार टीबी के मरीज थे। शासन ने दिसंबर 2025 तक जिले को टीबीमुक्त करने आदेश दिया था। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया। स्वास्थ्य प्रशासन के निर्देश पर जिला क्षयरोग विभाग ने हर गांव में एक हजार आबादी पर एक टीम का गठन किया। टीम इन आबादी में संभावित टीबी मरीजों की बलगम व एक्स-रे जांच किया। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर उन्हें दवा देना श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.