अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। स्कूली वाहन सत्यापन अभियान खत्म हो चुका है, बसों की जांच भी हो गई है। लेकिन अभी भी 800 वाहनों का डाटा स्कूलों ने पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। दरअसल स्कूल प्रबंधन को यूपी-आईएसवीएमपी पोर्टल पर 100 रूपए के स्टांप पर शपथ पत्र देना है कि उनके वाहन फिट है और सभी परमिट ओके हैं। वहीं कई स्कूलों ने वाहनों की सही संख्या भी छुपाई है। ऐसे में अब आरटीओ की टीम ऐसे वाहनों को जब्त करेगी। अलीगढ़ के दादों स्थित माउंटदेव स्कूल की छात्रा अन्नया की स्कूली बस का फर्श टूटकर गिरने से टायर के नीचे आकर मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- 1200 स्कूलों का डाटा नहीं हुआ ऑनलाइन, नोटिस जारी इसी तरह की घटना आगरा जनपद में भी घटित हुई थी। छात्रा की मौत के बाद आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने व्यापक स्तर पर अनफिट स्कूली वाहनों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.