अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करें कार्यकर्ता: संजय
प्रयागराज, मई 27 -- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को भाजपा ने महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर विशेष संपर्क अभियान की योजना तैयार की है। इसके अलावा पांच से 21 जून तक प्रदेश व केंद्र नेतृत्व द्वारा दिये गये विभिन्न अभियानों को लेकर भी चर्चा परिचर्चा की गई। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर हरे महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विस्तार से आगामी दिनों में चलाए जाने वाले अभियानों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, कुंज बिहारी मिश्र, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.