गंगापार, जुलाई 26 -- कौंधियारा थाने में जब्त 72.31 लाख रुपये कीमत का 144.63 किलोग्राम गांजा रविवार को उच्चस्तरीय समिति की निगरानी में नष्ट किया गया। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज करने की बात कही। ऑपरेशन दहन के तहत रविवार को कौंधियारा पुलिस, नारकोटिक्स टास्क फोर्स और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। एनडीपीएस अधिनियम के 25 मुकदमों में जब्त 144.63 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 72 लाख 31 हजार 500 रुपये है, को जलाकर नष्ट कर दिया गया। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस क...