जहानाबाद, जनवरी 22 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। राजकीय अभियन्त्रण महाविद्यालय की फैकल्टी टीम ने उमंग 2026 के अंतर्गत आयोजित मगध डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही महाविद्यालय ने पूरे मगध डिवीजन में अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का परचम लहरा दिया है। टूर्नामेंट के दौरान फैकल्टी टीम ने कड़े मुकाबलों से गुजरते हुए टीम ने फाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन किया और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है, वहीं विद्यार्थियों में भी खेल के प्रति प्रेरणा और जोश देखने को मिल रहा है। क्रिकेट स्क्वाड में प्रो. अमरजीत कुमार, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. रवि कुमार, प्रो. प्रणव कुमार, प्रो. राजू कुमार, आशीष कुमार, चितरंजन कुमार, प्रो. मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.