गोपालगंज, दिसम्बर 26 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, गोपालगंज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के नौ छात्रों का चयन एक निजी कंपनी में अभियंता के पद पर हुआ है। चयन करने वाली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, तकनीकी तैयारी और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। साथ ही यह संस्थान की प्रभावी शैक्षणिक प्रणाली एवं अनुभवी संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन को भी दर्शाता है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सागर सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम संस्थान में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है। वहीं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रतीक कुमार सिंह ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कौशल, जिम्मेदारी और निष्ठा के बल पर उद्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.