रांची, फरवरी 14 -- रांची। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ और वाइव्स एंड वूमेन चैप्टर के तत्वावधान में एक मार्च को अभियंता होली महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। रिंग रोड स्थित दलादली के एक बैंक्वेट हॉल में दिन के 11 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं और सहभोज की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में महासचिव राहुल कुमार, अर्पणा सिंह, समरेंद्र प्रसाद, अंशुमन प्रकाश सहित सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.