रांची, फरवरी 28 -- रांची। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ और वाइव्स एंड वूमेन चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रिंग रोड स्थित दलादली में अभियंता होली महोत्सव आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में पारंपरिक होली गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए महासचिव राहुल कुमार, समरेंद्र प्रसाद, अर्पणा सिंह सहित संगठन की पूरी टीम तैयारियों में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...