पाकुड़, मई 4 -- सदर प्रखण्ड के नवादा पंचायत में बिजली संकट को लेकर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर उदय लखमानी, नवादा के पूर्व मुखिया कबीबुर रहमान और पप्पु गंगवानी ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की। उदय लखमानी ने अभियंता से कहा कि इस भीषण गर्मी से आम जनता परेशान है। बिजली नहीं रहने से बच्चों के पठन-पाठन पर काफी असर पड़ता है। नवादा पंचायत में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली संकट गहरा गया है। कार्यपालक अभियंता ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया और शाम तक ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इससे आम जनता मे खुशी व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.