मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता इं. राजेश्वर मिश्रा का निधन 7 जून की रात पटना स्थित एम्स में इलाज के दौरान हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वे वर्ष 1990, 2007 से 2010 और 2012-13 में बीईएसए के महासचिव पद पर रह चुके थे। साथ ही, ऑल इंडिया इंजीनियरिंग फेडरेशन के अध्यक्ष भी थे। अभियंत्रण सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए बिहार अभियंत्रण सेवा संघ ने 2017 में उन्हें 'अभियंता रत्न' सम्मान से नवाजा भी था। इं. रामस्वार्थ साह, इं. तेजनारायण राम, इं. पीताम्बर झा, इं. विवेकानंद शर्मा, इं. आकांक्षा, इं. अजय कुमार आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- अभियंता रत्न से सम्मानित इं. राजेश्वर मिश्रा का निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...