बिजनौर, सितम्बर 16 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्वेश्वरैया का जन्म दिन अभियंता दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया देश के महान अभियंता थे। उनके जन्मदिन को देश भर में अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इंजीनियर द्वारा युक्ति का प्रयोग करके कार्य को सरल बनाया जाता है। उन्होंने नल और नील रामायण काल का इंजीनियर करार देते हुए कहा कि थे उन्होंने ही समुद्र पर पुल निर्माण करके श्रीलंका तक पहुंचने में श्री राम की मदद की थी। यह भी पढ़ें- विश्वेश्वरैया के जीवन और अभियंत्रण क्षेत्र में योगदान पर हुई चर्चा वर्तमान समय में देश के भीतर इंजीनियरों द्वार...