अभियंता को धमकाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई हो : बेसा
पटना, जून 10 -- बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने पीएचईडी के सहायक अभियंता सौरभ कुमार झा से ठेकेदार के गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की निंदा की है। संघ के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि औरंगाबाद के नवीनगर में कार्यरत अभियंता से एक ठेकेदार ने अमर्यादित व्यवहार किया। हस्ताक्षर करने का दबाव बनाते हुए गोली मारने की धमकी दी। पूर्व में भी ठेकेदार इस तरह की हरकत कर चुका है। संघ ने कहा कि पुलिस-प्रशासन दोषी ठेकेदार को अविलंब गिरफ्तार करे, ताकि अभियंता निर्भिक होकर अपना कार्य कर सकें। कार्रवाई नहीं होने पर इंजीनियरों में भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- अभियंता को धमकाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई हो : बेसा यह भी पढ़ें- कनीय अभियंता पांच हजार घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.