मधुबनी, मार्च 18 -- जयनगर। जयनगर में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के दो ठिकानों पर मंगलवार को ईओयू की पटना टीम ने छापेमारी की। ईओयू की टीम सुबह 10 बजे कार्यपालक अभियंता के प्रमंडल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय के पीछे किराये वाले आवास पहुंची। छापेमारी पांच घंटे चली। दोपहर 3 बजे अधिकारियों की टीम अभियंता के दोनों ठिकानों से निकली। छापेमारी में क्या हुआ, कितनी सम्पति का खुलासा हुआ, इसपर अधिकारी बताने से परहेज कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान एक लाइसेंसी पिस्तौल, नकद, सोने की चैन तथा कुछ जमीन समेत अन्य कागजात टीम को मिला है। अभियंता के विद्युत प्रमंडल कार्यालय पर ईओयू के डीएसपी माधवी कुमारी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम तथा आवास पर ईओयू डीएसपी स्वाति कृष्णा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की।ईओ सुनील कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.