चाईबासा, सितम्बर 17 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि अभियंता केवल किसी योजना या निर्माण की रूपरेखा तैयार करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनकी परिकल्पना और तकनीकी दक्षता के माध्यम से विकास कार्य धरातल पर आकार लेते हैं और उसका सीधा लाभ आमजनों तक पहुंचता है। उपायुक्त 59वें अभियंता दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं भी अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं विभिन्न संस्थानों में दे चुके हैं। कार्यक्रम में रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के अतुलनीय योगदान को याद किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- इंजीनियर पेशा नहीं जिम्मेदारी है सभी अभियंता अपने कार्यों को पूरी लगन, निष...