अभियंताओं को निर्माण तकनीक का प्रशिक्षण दिया
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- एमएनएनआईटी में पंचायती राज विभाग के जिला पंचायत अभियंताओं और अवर अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण शुरू हुआ। 22 से 24 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियंताओं के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करना है। उद्घाटन में मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी मनोज कुमार और अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, प्रभावी पर्यवेक्षण और सुरक्षित आधारभूत ढांचे पर जोर दिया। उप निदेशक पंचायती राज सतीश कुमार ने प्रशिक्षण में मिली तकनीकों को कार्यक्षेत्र में लागू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.