पटना, मार्च 5 -- ग्रामीण कार्य विभाग में नवनियुक्त 480 सहायक अभियंताओं (असैनिक) को आईआईटी पटना में चरणबद्ध रूप से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभियंताओं को उनके क्षेत्राधीन क्रियान्वित किए जा रहे पथों और पुलों के निर्माण में तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य करने और नई तकनीकों का उपयोग कर अपनी कार्य क्षमता को सुदृढ़ करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक 120 सहायक अभियंताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। शेष 360 सहायक अभियंताओं को भी जुलाई तक आईआईटी पटना से प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...