मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में एक बार फिर से अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। अधिकारी इसे विभागीय प्रक्रिया बता रहे हैं, जबकि इसके पीछे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई ना होना भी माना जा रहा है। हांलाकि प्राधिकारण की उपाध्यक्ष ने इसे नकार दिया है। मथुरा-वृंदावन में लगातार अवैध निर्माणा जारी हैं। शहर से लेकर खादर में निर्माण पर कोई रोक टोक नहीं है। इस संबंध में कई बार लोगों ने अभियंताओं से शिकायत की, लेकिन शिकायतों पर कोई गौर नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं ने मामले से शासन को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि कई अवैध निर्माणों की शिकायतों पर कार्रवाई ना होने की जानकारी शासन में बैठे अफसरों को दीं गईं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने बुधवार को तीन अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में बदला...