हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एक दिवसीय छात्रा अभिमुखी कार्यक्रम सोमवार को हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य आभा शर्मा ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। नोडल अधिकारी हिमानी ने उद्यम स्थापना, वित्तीय सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एके श्रीवास्तव ने छात्राओं को पारंपरिक नौकरी से आगे बढ़कर उद्यमिता अपनाने की सलाह दी। जिला समन्वयक डॉ. भूपेन्द्र मेहरा ने सफल उद्यम के लिए सुझाव दिए। रेखा जोशी, विद्या कुमारी आदि रहीं। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.