अभिमन्यु हत्याकांड का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मधेपुरा, मई 24 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने अभिमन्यु हत्याकांड में फरार आरोपी व 25 हजार रुपये का इनामी बंटी यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चौसा बाजार से शनिवार को बदमाश बंटी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि शहर के आनंद विहार वार्ड दो निवासी तरुण प्रसाद यादव का पुत्र अभिमन्यु कुमार की 13 जून 2025 को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के भाई अखिलेश कुमार के बयान पर 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एएसपी सह एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। अभिमन्यु हत्याकांड के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार बंटी यादव शहर के आजाद टोला वार्ड नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.