हल्द्वानी, मार्च 6 -- -खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच हल्द्वानी के परिवार की धड़कनें तेज, वीडियो कॉल पर मिली राहत -वरिष्ठ नागरिक भुवन लाल शाह बोले, चिंता तो है, लेकिन बेटे-बहू ने कहा सब सुरक्षितवरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच खाड़ी देशों में काम कर रहे लोगों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है। हल्द्वानी के रानीबाग निवासी वरिष्ठ नागरिक भुवन लाल शाह भी इन दिनों बेटे और बहू की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हालांकि बुधवार को वीडियो कॉल पर हुई बातचीत के बाद परिवार ने कुछ राहत की सांस ली।भुवन लाल शाह ने बताया कि उनका पुत्र अभिमन्यु शाह वर्ष 2013 से खाड़ी देश सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद वह रोजगार के लिए गल्फ चला गया था और पिछले करीब 13 वर्षों से वहीं कार्यरत है।साह ...