पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य की संस्तुति पर जिला कार्यकारणी में रिक्त शेष 8 पदों पर नियुक्ति कर दी गई हैं। कार्यकारिणी में अभिमन्यु गंगवार को जिला मीडिया प्रभारी, दीपक सोनकर को जिला सह मीडिया प्रभारी, अभिनीत पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया संयोजक , विजय सरकार को जिला सह सोशल मीडिया संयोजक , हरिओम शर्मा को जिला आईटी संयोजक , पंकज प्रजापति को जिला सह आईटी संयोजक , पुष्पा शुक्ला को जिला कार्यालय मंत्री , राम चरण लाल राठौर को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पदाधिकारियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...