किशनगंज, सितम्बर 26 -- किशनगंज। निज संवाददाता बिहार सरकार शिक्षा विभाग के निदेशालोक शनिवार को प्रा० वि० पोठीमारी के प्रांगण में अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य थीम "निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना" बच्चों के पढ़ने लिखने एवं गणना कौशल को बेहतर बनाने में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करना।उक्त संगोष्ठी में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं के बीच बच्चों के पठन, गणना कौशलों तथा उनके सीखने की प्रगति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।वर्ग शिक्षकों द्वारा छात्र, छात्राओं के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के परिणामों से अभिभावकों को अवगत किया गया। इस मूल्यांकन को अधिगम के लिए मूल्यांकन के रूप में एक कदम सीखने की ओर के रूप में लिया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया अभिभावकों के द्वारा ...