गोपालगंज, मई 9 -- गोपालगंज /पंचदेवरी, एक संवाददाता। जिले के सभी 1760 प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह पीटीएम का आयोजन किया गया। 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम' पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यालयों में वर्गवार बैठक आयोजित कर शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, व्यवहार और शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बच्चों को जिम्मेदारी के साथ अभिभावक करें शिक्षितअभिभावकों की जिम्मेदारी संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, समय पर होमवर्क कराने तथा घर में पढ़ाई का अनुकूल माहौल तैयार करने की अपील की गई। शिक्षकों ने क...