कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के सामंतों पेट्रोल पंप के निकट रविवार को अभिभावक संघ कोडरमा की बैठक अध्यक्ष संजय साजन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी फीस और अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया। छोटे बच्चों की किताबों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर हजारों रुपए वसूले जा रहे हैं, जिसका अभिभावक संघ ने विरोध किया। अभिभावक संघ की ओर से कहा गया कि आगामी दिनों में प्रशासन की ओर से इसको लेकर कड़ा रुख अपनाया जाना चाहिए ताकि अभिभावकों पर प्रभाव ना पड़े और छात्रों की पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा नहीं आए। वहीं इस दौरान बैठक में संरक्षक नरेंद्र सिंह चंदेल, अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानु प्रताप सिंह, ऋषिकांत पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राकेश छाबड़ा, संदीप सिन्हा, मुकेश, रंजीत यादव, नीरज कुमार, सु...