कोडरमा, जून 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अभिभावक संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को झुमरी तिलैया स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय साजन ने की। बैठक में शिक्षा व्यवस्था एवं अभिभावकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तय की गई।

बैठक में लिए गए निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अभिभावक संघ सोमवार को जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करेगा। संघ ने सरकार से मांग की कि जेजे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अधीन ही रखा जाए। इसके साथ ही संघर्ष समिति को औपचारिक समर्थन पत्र सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

संघ का प्रतिनिधिमंडल बैठक में यह भी तय किया गया कि विद्यालय खुलने के बाद संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारिय...