पूर्णिया, फरवरी 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। हाई स्कूल जलालगढ़ परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूरज कुमार सुधाकर की अध्यक्षता में प्राइमरी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 फरवरी को होने वाली शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि 'परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी' विषय पर प्रभावी चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा को लेकर बच्चों और अभिभावकों को आवश्यक जानकारी देना अत्यंत जरूरी है। बैठक में एफआरएस से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई। जिन विद्यालयों में कम बच्चों का एफआरएस हुआ है, वहां प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। चेतना सत्र को अनुशास...