अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में विभिन्न मद्दों पर चर्चा
अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय,छुरछूरिया में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है। यह कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक विकास, व्यवहार और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई और उनकी उपस्थिति, व्यवहार तथा सीखने के स्तर पर चर्चा की गई । अभिभावकों से सुझाव लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कैसे हो उसपर चर्चा की गई। इस पहल से विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर तालमेल बनेगा तथा छात्रों के प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार आएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अब्दुल खालिद और राम कुमार के द्वारा किया गया। इस मौक़े पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.