किशनगंज, मार्च 1 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराना, परीक्षा की तैयारी को लेकर जागरूक करना तथा घर पर बच्चों के लिए अनुकूल अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा करना था। शनिवार को आयोजित बैठक की थीम "परीक्षा की तैयारी, हमारी साझा जिम्मेदारी" रखी गई, जिस पर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद हुआ। प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली में आयोजित संगोष्ठी में प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रों की प्रगति तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.