भागलपुर, मार्च 31 -- जगदीशपुर प्रखंड के सभी सरकारी तथा सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में प्रवेश से प्रगति तक अभिभावक-शिक्षक साथ-साथ, थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से आठवीं तक के बच्चों के अभिभावकों के साथ उनकी प्रगति रिपोर्ट साझा की गई। प्रखंड के मध्य विद्यालय जगदीशपुर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके बाद उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से बिहार गीत का गान किया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के प्रगति पत्रक तथा उत्तर पुस्तिकाएं साझा की गईं। साथ ही नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.