खगडि़या, मई 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के स्कूलों में 30 जून को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होगी। जिसमें अभिभावकों के बीच स्कूल में उनकी भूमिका से लेकर बच्चों के विकास पर चर्चा होगी। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने शुक्रवार को बताया कि सभी स्कूलों में 30 मई को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में बच्चों के विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण से लेकर स्कूल में अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। साथ ही शिक्षक अभिभावकों से बच्चों को ग्रीष्मावकाश में मिले होम वर्क की तैयारी पर ध्यान देने को प्रेरित करेंगे। यह भी पढ़ें- आज हर स्कूल में होगी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी यह भी पढ़ें- भागलपुर : अभिभावकों को पीटीएम में भागीदारी के लिए आमंत्रण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...