जमशेदपुर, जून 26 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित करने का निर्णय लिया है। परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, प्रथम पीटीएम का आयोजन 29 जून से 4 जुलाई के बीच सुबह 9 से 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय बैठक 07 से 12 सितंबर, तृतीय 07 से दिसंबर और चतुर्थ बैठक 25 से 30 मार्च 2027 में आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- एक सौ स्कूलों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के दाखिले को चलेगा विशेष अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...