अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन
गढ़वा, मई 14 -- मझिआंव। ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसके अलावा नर्सरी से 10वीं तक का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय और विद्यालय के प्राचार्य केआर झा और अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक ने उपस्थित अभिभावकों को सलाह दी कि वह अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं। उन्हें मोबाइल फोन से दूर रखें और यह सुनिश्चित करें कि वह नियमित रूप से स्कूल आएं। अपना होमवर्क ठीक से करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.