लातेहार, दिसम्बर 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कामता पंचायत स्थित राजकीय माध्यमिक उत्क्रमित विद्यालय दामोदर में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता रामा रविदास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता रामा रविदास, अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, पंसस अयुब खान, शिक्षा विभाग के बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रमन राम एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष महरंग गंझु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ कुमार चंदेल ने किया। संवाद सत्र के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति, उपस्थिति एवं प्रगति की जानकारी दी। वहीं अभिभावकों ने बेबाकी से विद्यालय से जुड़ी समस्याओं को रखा। उन्होंने ...