मऊ, जून 11 -- मऊ, संवाददाता। अभिभावक मंच के सदस्यों ने शिक्षा के बाजारीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को सम्बोधित छह सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में अभिभावक मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अमरेश सिंह, उदय प्रताप राय एडवोकेट, राहुल यादव एडवोकेट, योगेंद्र कुमार एडवोकेट, संदीप अग्रवाल एडवोकेट, मोहम्मद शाह जफर एडवोकेट, रामाशीष प्रजापति एडवोकेट, छोटेलाल फौजी, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...