मऊ, जून 24 -- मऊ, (चंद्रशेखर श्रीवास्तव) । अभिभावक मंच के सदस्यों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू को सौंपा। चेताया कि अगर मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ प्राइवेट स्कूल मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए पेट्रोल पम्प के पास स्थापित किए गए हैं। अभिभावक मंच के सदस्यों ने आरोप लगाया कि इससे हमेशा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को खतरा बना रहता है। मांग किया गया कि शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- खेत मजदूर यूनियन का धरना, राष्ट्रपति ...